UPSSSC PET 2025 Answer key कैसे डाउनलोड करें

UPSSSC PET 2025 Answer key : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 6 एवं 7 सितंबर को सम्पन्न कराई जा चुकी है । अब इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों को इसकी आंसर-की आने का इंतजार है। जिससे वो अपने सही और ग़लत प्रश्नों का मिलान करके अपने कुल प्राप्त अंकों का अनुमान लगा सके। आज के इस लेख में हम इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं कि अब तक आंसर-की आ सकती है और उसे कैसे डाउनलोड कर पाएंगे। इसलिए पोस्ट को पूरा पढ़ें ताकि जानकारी मिल सके।

यूपीएसएसएससी पीईटी परीक्षा 2025 हेतु 14 मई से 17 जून 2025 तक आवेदन फार्म आमंत्रित किए गए थे। इसके बाद 24 जून का समय इसमें संशोधन करने के लिए दिया गया था। फिर इसकी परीक्षा तिथि घोषित की गई जोकि 6 और 7 सितंबर 2025 थी। इन तिथियों में परीक्षा भी आयोजित हुई और अच्छी तरह से सम्पन्न हुई।

UPSSSC PET 2025 Answer key kaise download kare

आइए अब विस्तार से जानते हैं कि UPSSSC PET 2025 Answer key कब तक आयेगी और उसे कैसे डाउनलोड करना होगा।

UPSSSC PET 2025 Answer key :-

UPSSSC PET 2025 की परीक्षा 6 सितंबर को दो पालियों और 7 सितंबर को दो पालियों में आयोजित की गई। जिसमें लाखों अभ्यर्थी सम्मिलित भी हुए हैं। अब परीक्षा समाप्त होने के बाद जो अभ्यर्थी इसके आंसर-की का इंतजार कर रहे हैं उनको बताना चाहूंगा कि UPSSSC PET 2025 Answer key के सितंबर माह के दूसरे सप्ताह में आने की पूरी संभावना है। बहुत ही जल्द आंसर-की जारी कर दी जाएगी। इसके कुछ ही दिनों बाद स्कोर कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा जिसमें अभ्यर्थी का कुल सही प्रश्नों के अंक , गलत हुए प्रश्न और परसेंटाइल इन सबकी जानकारी होगी। आंसर-की और स्कोर कार्ड कैसे डाउनलोड करना है उसकी जानकारी आगे दी गई है।

अन्य भी पढ़ें – UPSI 2025 में कुल कितने फार्म भरें गये है |

जो कंडीडेट पीईटी परीक्षा 2025 में सम्मिलित हुए है वो अपने प्राप्त अंकों के अनुसार आने वाली नौकरी में आवेदन कर पाएंगे। जिनका स्कोर अच्छा रहेगा वो पीईटी के द्वारा होने वाली लगभग सभी भर्तियों में आवेदन करने योग्य होंगे।

UPSSSC PET 2025 Answer key कैसे डाउनलोड करें :-

UPSSSC PET 2025 Answer key जब आफिशियली जारी कर दी जाएगी तब कंडीडेट निम्न तरीके से अपनी आंसर-की देख सकेंगे –

  • सबसे पहले उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद पीईटी परीक्षा 2025 की आंसर-की से सम्बंधित लिंक दिखाई देगा , उस पर जाना है।
  • फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, जेंडर और कैप्चा कोड डालकर लागिन करना है।
  • अब आंसर-की डाउनलोड करने का आप्शन दिख जाएगा , यहां से अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
  • इसके अलावा जब स्कोर कार्ड जारी कर दिया जाएगा तब यही से उसे भी डाउनलोड कर पाएंगे।

Leave a Comment