UP New Teacher bharti update : उत्तर प्रदेश में नई शिक्षक भर्ती को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई है। शिक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों द्वारा लगातार धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा है। लेकिन कोई कुछ भी बताने को तैयार नहीं है और ना ही भर्ती कब तक आएगी इसके बारे में जानकारी दी जा रही है। इसी बीच कुछ न्यूज चैनलों द्वारा जब आयोग के प्रभारी सचिव से बात की तो उन्होंने क्या बताया है उसके बारे में विस्तार से आगे जानकारी दी गई है इसलिए लेख को पूरा पढ़ें।

यूपी में पिछली शिक्षक भर्ती करीब 2017 में निकाली गई थी। इसके बाद से प्राइमरी शिक्षक की भर्ती नहीं निकाली गई है। ऐसे में लाखों बीटीसी, D.El.Ed किए हुए अभ्यर्थियों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। अब आगे कब तक भर्ती निकाली जाएगी इसकी भी सही जानकारी किसी द्वारा नहीं दी जा रही है।
आइए विस्तार से जानते हैं UP New Teacher bharti update क्या है।
UP New Teacher bharti update
उत्तर प्रदेश में जब से ट्विटर या एक्स पर 2 लाख पदों हेतु शिक्षक भर्ती निकाली जाने की पोस्ट करके डिलीट की गई है। तब से अभ्यर्थियों के मन में आक्रोश आ गया है और वो लगातार आयोग के आफिस के सामने शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ताकि इसके सम्बन्ध में सरकार या आयोग कुछ आश्वासन दे कि कब तक भर्ती निकाली जाएगी। लेकिन इस सम्बन्ध में कोई बात करने से को तैयार नहीं है।
जब न्यूज चैनलों द्वारा आयोग के प्रभारी सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह से पूछा गया कि भर्ती क्यों नहीं निकाली जा रही है। तब उन्होंने कहा कि हमारे पास भर्ती हेतु अधियाचन ही नहीं दिया गया है। जब हमारे पास अधियाचन आ जाएगा तब हम भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू कर देंगे।
अन्य भी पढ़ें – यूपी पीजीटी परीक्षा स्थगित, कब तक होगी परीक्षा : UP PGT Exam Postponed News |
अधियाचन क्या है इसकी थोड़ी चर्चा कर लेते। प्रदेश के सभी जिलों के सरकारी स्कूलों में शिक्षक के कुल कितने पद खाली है इसकी जानकारी सरकार के पास दी जाती है और जब सरकार इन पदों को भरने हेतु चयन प्रक्रिया के लिए किसी आयोग को इसकी सूचना देती है तो उसे ही अधियाचन कहा जाता है। आयोग ने तो साफ-साफ कह दिया है कि वो भर्ती प्रक्रिया तभी शुरू करेंगे जब अधियाचन उनको मिलेगा।
मतलब अभी भी शिक्षक भर्ती आने की कोई संभावना नहीं दिख रही है। इसके सम्बन्ध में और भी कोई भी अपडेट आता है तो उसे भी आपको बताया जाएगा।
