यूपी होमगार्ड 2025 में कितने फार्म भरे गए हैं : उत्तर प्रदेश में होमगार्ड की बम्पर भर्ती की प्रक्रिया जोर शोर से चल रही है। इसमें लाखों की संख्या में आवेदन अभ्यर्थियों द्वारा किया गया और किया जा रहा है। जो भी अभ्यर्थी अपनी हाईस्कूल परीक्षा पास किए हुए है और होमगार्ड बनना चाहते हैं वो अपना आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा जो अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं और जानना चाहते हैं कि इसमें कितना कम्पटीशन होने वाला है अर्थात यूपी होमगार्ड 2025 में कितने फार्म भरे गए हैं, तो उन्हें यह लेख पूरा पढ़ने की जरूरत है क्योंकि इस लेख में आगे विस्तार से इसी के बारे में जानकारी दी गई है।
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन नवंबर महीने में जारी किया गया था। जिसके बाद 18 नवंबर 2025 से आनलाइन माध्यम से आवेदन फार्म स्वीकृत किए जाने लगे और 17 दिसंबर तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके बाद यदि किसी अभ्यर्थी के आवेदन फार्म में कुछ त्रुटि हो गई है तो उसे सुधारने का समय दिया जाएगा।

यूपी होमगार्ड 2025 में कितने फार्म भरे गए हैं आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं और यह भी जानते हैं कि किस जिले से ज्यादा फार्म भरे जाने की संभावना है।
यूपी होमगार्ड 2025 में कितने फार्म भरे गए हैं :-
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा यूपी में सभी जिलों में होमगार्ड की भर्ती के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसके अंतर्गत 41424 होमगार्ड के पदों को भरा जाएगा। भर्ती बोर्ड द्वारा आवेदन की प्रक्रिया लगभग पूरी कराई जा चुकी है। ऐसे में आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के मन में एक प्रश्न जरूर उठ रहा होगा कि इस भर्ती में कितने फार्म भरे गए, तो ऐ उन अभ्यर्थियों को बताना चाहूंगा कि लगभग पच्चीस लाख अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन किया है। यानी कि यह माना जा सकता है कि कम्पटीशन ना तो बहुत कम है और ना ही बहुत अधिक , कम्पटीशन लेवल मध्यम होने वाला है।
जिस तरह से यूपी पुलिस की भर्ती में रिकार्ड तोड फार्म भरे गए थे उसकी तुलना में इसमें कम आवेदन हुए है। जबकि इस भर्ती की लिखित परीक्षा में केवल सामान्य ज्ञान से ही प्रश्न पूछे जाएंगे। किसी अन्य विषय से जैसे मैथ , रिजनिंग, हिन्दी, अंग्रेजी से सवाल नहीं पूछे जाने वाले है। इसमें जो अभ्यर्थी आवेदन कर रहे हैं उन्हें पता होना चाहिए कि इसकी लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान के 100 प्रश्न रहेंगे और प्रत्येक प्रश्न के लिए एक अंक दिया जाएगा और इसे साल्व करने के लिए ढाई घंटे का समय मिलेगा।
अन्य भी पढ़ें – यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 में कुल कितने फार्म भरे गए हैं |
होमगार्ड बनने के इच्छुक अभ्यर्थी अपनी तैयारी अच्छे से करना शुरू कर दें क्योंकि ज्यादा फार्म न भरे जाने पर कम्पटीशन भी बहुत ज्यादा नहीं होगा और एक सीट पक्की हो सकती है। इसलिए मन लगाकर परीक्षा तिथि से पहले तक पढ़ाई कर लें उसके बाद एकदम शांत दिमाग से परीक्षा दे।
किस जिले से ज्यादा फार्म भरे जाने की संभावना है :-
यूपी के 75 जिलों के लिए होमगार्ड के पदों की संख्या अलग-अलग दी गई है। किसी जिले में ज्यादा पद है तो किसी में कम उसी अनुसार फार्म भी कम ज्यादा भरे जाएंगे। जैसे कानपुर, लखनऊ, आगरा , प्रयागराज इन जिलों में पदों की संख्या अधिक है तो यहां से फार्म अधिक संख्या में भरें गये है।
नोट – इस लेख में यूपी होमगार्ड 2025 में कितने फार्म भरे गए हैं से सम्बंधित दी गई जानकारी अनुमानित है अर्थात् दिया गया डाटा आफिशियल नहीं है। आफिशियल डाटा इससे अलग हो सकता है। क्योंकि अभी तक कोई आफिशियल डाटा इससे संबंधित नहीं जारी किया गया है। जब आवेदन होना बंद हो जाएगा तो सही डाटा आफिशियली दिया जाएगा। इसलिए सभी अभ्यर्थी भर्ती बोर्ड की आफिशियल वेवसाइट पर विजिट करते रहे।
