RRB Group D vacancy increase News 2025 : रेलवे ग्रुप डी वैकेंसी 2025 को लेकर एक बहुत ही बड़ी खबर फैल रही है। बताया जा रहा है कि रेलवे ग्रुप डी के मौजूदा पदों 32438 को बढ़ाकर 70000 कर दिया गया है। इस खबर में कितनी सच्चाई है इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानेंगे इसलिए पूरा लेख ध्यान से पढ़ें।

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा RRB Group D के 32438 पदों हेतु भर्ती प्रक्रिया जनवरी 2025 से शुरू की गई है। 23/01/2025 से 01/03/2025 तक इसमें आनलाइन आवेदन करने का समय दिया गया था। इसके बाद 4 से 13 मार्च 2025 तक का समय आवेदन फार्म में हुई त्रुटि को सुधारने के लिए दिया गया था।
आइए जानते हैं कि RRB Group D vacancy increase News सही है या नहीं | रेलवे की तरफ से इसके सम्बन्ध में कोई नोटिस जारी की गई है या नहीं।
RRB Group D vacancy increase News 2025
RRB Group D Vacancy 2025 हेतु जब नोटिफिकेशन जारी हुआ था उस समय कुल 32438 पदों को भरने की बात सामने आई थी। लेकिन अभी कई सारी ऐसी वीडियो बनाई जा चुकी जिसमें बताया जा रहा है कि रेलवे ग्रुप डी के पदों की संख्या को बढ़ाकर 70000 कर दिया गया है। हालांकि अभी तक रेलवे भर्ती बोर्ड ( RRB ) द्वारा पदों की संख्या बढ़ाने के सम्बन्ध में कोई भी आफिशियल जानकारी नहीं दी गई है और ना ही कोई नोटिस जारी किया गया है।
वीडियो में जैसा कि बताया जा रहा है कि AIRF और RRB के बीच हुई बैठक में AIRF ने कहा है कि केवल 32 हजार पदों पर ही भर्ती निकाली गई है जबकि इसे 70 हजार होना चाहिए था। इसी से अनुमान लगाया जा रहा है कि पदों की संख्या को जल्द ही बढ़ाया जाएगा।
अन्य भी पढ़ें – CUSAT CAT Result 2025 ऐसे करें चेक एवं डाउनलोड |
फिलहाल आपको जानकारी के लिए बता दें कि अभी ग्रुप डी के पदों को बढ़ावा नहीं गया है लेकिन हो सकता है कि आगे चलकर पदों की संख्या में वृद्धि कर दी जाए। यदि पदों में वृद्धि होती है तो आवेदन करने वाले सभी कंडीडेट को इसका अच्छा खासा लाभ मिलेगा। RRB Group D vacancy increase News 2025 यदि आती भी है तो सबसे पहले RRB की आफिशियल बेवसाइट पर देखने को मिलेगी।

3 thoughts on “RRB Group D vacancy increase News 2025 : क्या रेलवे ग्रुप डी के पदों की संख्या 32000 से बढ़ाकर 70000 कर दी गई है?”