Rajasthan PTET Admit Card 2025 : वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जा रही राजस्थान PTET परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी आफिशियल बेवसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप बाई स्टेप जानकारी इस लेख में आगे मिल जाएगी।

Rajasthan PTET Admit Card 2025 Overview
राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट 2025 की परीक्षा 2 वर्षीय B.Ed और 4 वर्षीय B.A.B.Ed/B.Sc.BEd पाठ्यक्रम के लिए वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित कराई जा रही है। यह परीक्षा राजस्थान के 41 जिलों में 15 जून 2025 को समय 11 AM से 2 PM तक कराई जाएगी। जिसके लिए एडमिट कार्ड 9 जून 2025 को जारी कर दिया गया है। जो भी अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले हैं वो अपना एडमिट कार्ड जल्दी से डाउनलोड कर लें।
| परीक्षा आयोजित करने वाली युनिवर्सिटी | Vardhman Mahaveer Open University |
| परीक्षा का नाम | Rajasthan PTET Exam 2025 |
| परीक्षा तिथि | 15 June 2025 |
| एडमिट कार्ड हेतु आफिशियल वेबसाइट | ptetvmoukota2025.in |
अन्य भी पढ़ें – BTSC Bihar Staff Nurse में कुल कितने फार्म भरें गये है। Bihar Staff Nurse Total Form fillup 2025 |
Rajasthan PTET Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें
Rajasthan PTET Exam 2025 में शामिल होने के एडमिट कार्ड निम्नलिखित स्टेप्स को फालो करके डाउनलोड कर सकते हैं।
- PTET 2025 की आफिशियल बेवसाइट ptetvmoukota2025.in पर सबसे पहले जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर “B.A.B.Ed/B.Sc.B.Ed 4 Year Course” और “B.Ed 2 Year Course” का आप्शन दिखेगा, उनमें से अपने अनुसार किसी एक पर क्लिक करें।
- फिर आपको नये पेज पर “Download Admit Card ” का आप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करें।
- अब अपना ऐप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर Proceed वाले आप्शन पर क्लिक करें।
- फिर आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा इसका प्रिंट आउट निकालकर रख लें और परीक्षा सेंटर पर इसे जरूर लेकर जाएं।
