IGNOU Admit Card 2025 : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी की परीक्षा बहुत ही जल्द शुरू होने वाली है जिसमें शामिल होने के लिए पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। इस लेख में इसी के बारे में जानकारी मिलेगी कि IGNOU Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड कर सकते हैं।

IGNOU रेग्युलर के साथ साथ प्राइवेट ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कराती है। जो छात्र रेगुलर ग्रेजुएशन नहीं कर सकते हैं या कोई नौकरी करते हैं और ग्रेजुएशन करना चाहते हैं वो प्राइवेट ग्रेजुएशन कर सकते है। IGNOU हर 6 महीने में एडमिशन लेती है और परीक्षा करवाती है। जो भी छात्र प्राइवेट ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन करना चाहते हैं वो अपना एडमिशन ले सकते हैं।
IGNOU Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें :-
IGNOU Admit Card 2025 डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फालो करें।
- सबसे पहले IGNOU की आफिशियल बेवसाइट पर जाएं।
- फिर थ्री लाइन पर क्लिक करें और Announcements वाले आप्शन पर जाएं।
- अब आपको Hall ticket/ Admit Card download का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना अनुक्रमांक संख्या या Enrollment number डाले और अपना प्रोग्राम कोड चुनें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। इसे प्रिंट करके रख लें।
अन्य भी पढ़ें – India Post GDS 4th merit list में अपना नाम ऐसे चेक करें |
IGNOU Admit Card 2025 में क्या क्या जानकारी रहेगी :-
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद यह देख लें कि आपके एडमिट कार्ड में निम्न जानकारी है या नहीं।
- अनुक्रमांक संख्या
- प्रोग्राम कोड
- प्रोग्राम का नाम
- परिक्षार्थी का नाम
- परीक्षा सेंटर कोड
- परीक्षा सेंटर का नाम
- विषय के अनुसार परीक्षा तिथि
- पाठ्यक्रम कोड / विषय कोड
- परीक्षा का समय
नोट – यह लेख केवल जानकारी देने के उद्देश्य से लिखा गया है। कोई भी कोर्स करने से पहले खुद सोच ले और आफिशियल बेवसाइट पर जाकर पूरी जानकारी ले लें।

1 thought on “IGNOU Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड | How to Download IGNOU Admit Card 2025”