AC New Rule : अब AC को 20°C से कम टेम्परेचर और 28°C से अधिक टेम्परेचर पर नहीं चला पाएंगे , जाने ऐसा क्यों किया गया है

AC New Rule : भारत सरकार अब AC चलाने वालों के लिए एक नया नियम लाने वाली है। जिसमें एसी के टेम्परेचर रेंज को निर्धारित किया जाएगा। अभी तक लोग किसी भी टेम्परेचर पर अपनी मन मर्जी से एसी को चलाते थे लेकिन अब नहीं चला पाएंगे। क्या है नियम और इसे क्यों लागू किया जा रहा है और इससे क्या फायदा होगा सबके बारे में विस्तार से आगे इसी लेख में जानकारी मिल जाएगी।

AC New Rule 2025

AC New Rule क्या है ?

सरकार एसी के लिए नया नियम लाने वाली है जिसमें यह निर्धारित होगा कि कोई भी कम्पनी जो इंडिया में एसी सेल करेगी वो अपनी एसी में ऐसा सिस्टम बनाए जिससे एसी का टेम्परेचर 20°C से कम ना हो और 28°C से अधिक ना हो। ऐसा करने से लोग बहुत कम टेम्परेचर पर एसी नहीं चला पाएंगे जिससे पावर की बचत होगी।

अभी तक की एसियो में 16°C से 30°C थक टेम्परेचर मेनटेन करने का आप्शन रहता था जिससे लोग कम टेम्परेचर सेट करके रुम को एकदम ठंडा रखते थे। इससे पावर कंजप्शन ज्यादा होता था और गर्मियों में कई जगहों पर वोल्टेज कम की समस्या बन जाती थी। इसलिए अब नये नियम लागू करने से कोई 20°C से कम टेम्परेचर पर एसी नहीं चला पाएगा।

किन किन एसियो में लागू होगा ये नियम

यह नियम सभी एसियो में लागू होगा। जैसे घरों में चलने वाली, आफिस में चलने वाली, इंस्टीट्यूट में चलने वाली और गाड़ियों में लगने वाली एसियो में लागू होगा।

अन्य भी पढ़ें – डिजिटल एड्रेस सिस्टम क्या है और इससे क्या फायदा होगा |

इस नियम से क्या फायदा होगा

जब AC New Rule लागू हो जाएगा तब कम्पनियां 20°C से 28°C तक के टेम्परेचर रेंज वाली एसी बनाएगी जिससे 20 से कम टेम्परेचर पर एसी नहीं चल पाएगी इससे निम्नलिखित फायदे होंगे।

  • कम कूलिंग डिमांड होने से पावर कंजप्शन कम होगा। जिससे इलेक्ट्रीसिटी डिमांड को पूरा किया जा सकेगा।
  • ग्रिड का लोड कम हो सकेगा जिससे ग्रिड फेलियर का खतरा कम रहेगा।
  • कम पावर कंजप्शन से CO2 उत्सर्जन कम होगा जो पर्यावरण संरक्षण के लिए सही रहेगा।
  • कम बिजली खपत से इकोनोमिक सेविंग होगी।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एसी में 1°C टेम्परेचर कम करने पर लगभग 6% पावर कंजप्शन बढ़ जाता है। ऐसे में जो लोग 16 से 20°C के बीच एसी का टेम्परेचर रखते हैं वो कितना ज्यादा पावर कंज्यूम कर रहे हैं इसी को कंट्रोल करने के लिए यह नियम लागू किया जा रहा है।

Leave a Comment