UP Home Guard Bharti 2025 : उत्तर प्रदेश में 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी आ गई है। 14 साल बाद यूपी में होम गार्ड की भर्ती निकाली जाएगी। इस वैकेंसी से कुल 44000 होम गार्ड भर्ती होंगे। 10वीं पास 45 वर्ष तक की उम्र वाले इसमें अपना आवेदन फार्म भर सकेंगे। इसकी परीक्षा यूपी पुलिस कांस्टेबल की तरह ही होगी। इस भर्ती से सम्बंधित अन्य जानकारी इसी लेख में आगे विस्तार से मिलेगी।

UP Home Guard Bharti 2025 Updates
यूपी में होम गार्ड के 44000 पदों पर भर्ती की सूचना जारी हो चुकी है। इसके लिए आनलाइन आवेदन भी जुलाई से शुरू हो सकता है। यह भर्ती पिछली बार 2011 में निकाली गई थी इसके बाद किसी साल नहीं निकाली गई। इस बार यह भर्ती निकलने से हजारों युवा सरकारी नौकरी से जुड़ पाएंगे और बेरोज़गारी की सीमा को तोड सकेंगे।
| भर्ती का नाम | UP Hom Guard Bharti 2025 |
| पद का नाम | Home Guard |
| कुल पद | 44000 |
| आवेदन की तिथि | July ( संभावित ) |
| आफिशियल बेवसाइट | homeguard.up.gov.in |
आवेदन हेतु आयु सीमा
यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 में आवेदन करने हेतु न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 होनी चाहिए। नोटिफिकेशन जारी होने पर आयु सीमा में बदलाव हो सकता है।
आवेदन करने हेतु योग्यता
10वीं पास महिला और पुरुष दोनों कंडीडेट इसमें आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया
यूपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा की तरह इसकी भी लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इसके बाद फिजिकल, मेडिकल और डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन कराया जाएगा। हालांकि कुछ लोगो द्वारा बताया जा रहा है कि साक्षात्कार भी होगा लेकिन इसका कंफर्मेशन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही होगा।
अन्य भी पढ़ें – UP TGT PGT भर्ती में कुल कितने फार्म भरें गये है : UP TGT PGT Total Form fillup 2025 |
महिलाओं के लिए 20% पद आरक्षित
होमगार्ड की इस भर्ती में महिला कंडीडेट के लिए 20% पद आरक्षित किए गए हैं। अर्थात 20% पदों पर केवल महिला की नियुक्ति होगी। इससे ज्यादा से ज्यादा महिला कंडीडेट आवेदन करेंगी और नौकरी पाकर आत्मनिर्भर भी बनेंगी।
UP Home Guard Bharti 2025 में आवेदन कैसे कर पाएंगे
जब उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 का फुल नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा और आवेदन होना प्रारम्भ हो जाएगा तब अभ्यर्थी होमगार्ड की आफिशियल वेबसाइट homeguard.up.gov.in पर जाकर या सम्बंधित भर्ती बोर्ड की आफिशियल बेवसाइट पर जाकर अपना आनलाइन आवेदन फार्म भर सकेंगे।
