MPPSC Transport SI Bharti 2025 : मध्यप्रदेश में ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन

MPPSC Transport SI Bharti 2025 : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन 4 जून 2025 को जारी किया गया है। जिसके लिए आनलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकृत किए जाएंगे। जो भी इच्छुक और योग्य कंडीडेट है वो अपना आवेदन फार्म तय तिथि के भीतर भर सकते हैं।

MPPSC Transport SI Bharti 2025

इस भर्ती में आवेदन करने हेतु आयु सीमा क्या होनी चाहिए , योग्यता क्या होनी चाहिए, आवेदन शुल्क कितना लगेगी और आनलाइन आवेदन फार्म कैसे भरना है सभी जानकारी आगे इसी लेख में मिलेगी। इसलिए पूरा लेख ध्यान से पढ़ें।

MPPSC Transport SI Bharti 2025

MPPSC द्वारा ट्रांसपोर्ट व्हीकल ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर के 35 पदों पर भर्ती हेतु प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिसके लिए आनलाइन आवेदन 20/06/2025 से प्रारंभ होगा और आवेदन की अंतिम तिथि 19/07/2025 निर्धारित की गई है। जो भी इच्छुक कंडीडेट है वो अपना आवेदन फार्म इन तिथियों के भर सकते हैं।

आवेदन प्रारंभ की तिथि 20/06/2025
आवेदन की अंतिम तिथि19/07/2025
त्रुटि सुधार हेतु प्रारंभ तिथि24/06/2025
त्रुटि सुधार हेतु अंतिम तिथि 21/07/2025

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने हेतु कंडीडेट की आयु 21 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क

अनारक्षित वर्ग के कंडीडेट के लिए 500 रुपए और आरक्षित वर्ग के कंडीडेट के लिए 250 रुपए आवेदन शुल्क निर्धारित की गई है। इसके अलावा फार्म में संशोधन करने हेतु 50 रुपए अलग से देने होंगे।

योग्यता क्या होनी चाहिए?

  • आटोमोबाइल/ मैकेनिकल विषय में उपाधि के साथ साथ किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से आटोमोबाइल/ मैकेनिकल से डिप्लोमा होना चाहिए।
  • भारी वाहन चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
  • कम्प्यूटर में एक वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
  • कंडीडेट शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए।
  • जनरल तथा ओबीसी कैटेगरी के कंडीडेट की हाईट 168 सेंमी होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया क्या होगी ?

इस भर्ती हेतु पहले लिखित परीक्षा कराई जाएगी और जो कंडीडेट लिखित परीक्षा में पास होंगे उन्हें डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन और साक्षात्कार ( Interview ) के लिए बुलाया जाएगा।

अन्य भी पढ़ें – UPSSSC PET 2025 में कुल कितने फार्म भरें गये है |

MPPSC Transport SI Bharti 2025 में आवेदन कैसे करें

MPPSC Transport SI Bharti 2025 में आवेदन करने के लिए कंडीडेट को निम्न स्टेप्स फालो करने होंगे।

  • सबसे पहले आफिशियल बेवसाइट www.mppsc.mp.gov.in या www.mponline.gov.in पर जाना है।
  • इसके बाद होमपेज पर इस भर्ती से सम्बंधित नोटिफिकेशन दिखेगा उस पर क्लिक करना है और नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लेना है।
  • इसके बाद एप्लाई वाले आप्शन पर क्लिक करें।
  • फिर आवश्यक डिटेल्स को सही सही भरना है और जरुरी दस्तावेज को अपलोड करना है।
  • इसके बाद फोटो तथा सिग्नेचर को अपलोड करना है।
  • अब शुल्क जमा करके फाइनल सबमिट कर देना है। और एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर रख लेना है।

Leave a Comment