CTET July 2025 Notification : जुलाई महीने में होने वाली केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। इसका नोटिफिकेशन जून महीने में कभी भी जारी हो सकता है। यह परीक्षा CBSE ( Central Board Of Secondary Education ) द्वारा कराई जाती है। एक साल में दो बार आयोजित होने वाली इस परीक्षा को पास करने वाले कंडीडेट केन्द्रीय विद्यालयों में शिक्षक बनने के पात्र हो जाते हैं।

CTET July 2025 Notification अपडेट
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा July 2025 में होने वाली केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु नोटिफिकेशन बहुत ही जल्द जारी किया जाएगा। CTET July 2025 Notification जून महीने में ही जारी होने की पूरी संभावना जताई जा रही है। जो भी कंडीडेट D.El.Ed या B.El.Ed या B.Ed कर चुके हैं अथवा अंतिम सेमेस्टर या साल में है वो इसमें आवेदन कर सकते हैं। एक बार परीक्षा पास कर लेने पर इसका सार्टिफिकेट लाइफ टाइम के लिए वैलिड रहता है।
कौन कर सकता है आवेदन
इस परीक्षा में अभी तक दो पेपर कराए जाते थे जिसके लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है।
पेपर -I
पेपर 1 के लिए वो कंडीडेट आवेदन करेंगे जिनको कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों को पढ़ाना है। इसके लिए योग्यता सीनियर सेकेंडरी या इसके समकक्ष परीक्षा को 50% अंकों के साथ पास किया हों और दो वर्षीय D.El.Ed कोर्स या 4 वर्षीय B.El.Ed कोर्स किया होना चाहिए।
पेपर -II
पेपर 2 के लिए वो कंडीडेट आवेदन करेंगे जिनको कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाना है। इसके लिए योग्यता ग्रेजुएशन के साथ साथ B.Ed या D.El.Ed किया होना चाहिए।
जिनको कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाना है वो दोनों पेपर हेतु आवेदन कर सकते हैं।
पास होने के लिए कितने नंबर लाना जरूरी
सीटेट परीक्षा कुल 150 अंकों की होती है जिसमें पास होने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के कंडीडेट को 60% अंक लाना होता है तथा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के कंडीडेट को 55% अंक लाना अनिवार्य होता है।
कितनी लगेगी फीस
सामान्य और ओबीसी वर्ग के कंडीडेट के लिए
- केवल एक पेपर के लिए 1000 रुपए और दोनों पेपर के लिए 1200 रुपए फीस देनी होगी।
अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के कंडीडेट के लिए
- केवल एक पेपर हेतु 500 रुपए और दोनों पेपर हेतु 600 रुपए फीस जमा करनी होगी।
अन्य भी पढ़ें – RRB ALP CBT 2 Result 2025 कब आएगा |
CTET July 2025 में आवेदन कैसे करना है
CTET July 2025 का जब नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा तब निम्न स्टेप्स फालो करके आवेदन करना होगा।
- सबसे पहले इसकी आफिशियल बेवसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
- फिर CTET July 2025 Notification का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करना है।
- पूरा नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ लेने के बाद Apply वाले आप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अपनी सभी आवश्यक डिटेल्स सही सही भरनी है और डाक्यूमेंट को अपलोड करना है।
- फिर निर्धारित फीस का भुगतान करना है और सबमिट कर देना है।
- भविष्य के लिए एप्लिकेशन फार्म को प्रिंट करके अपने पास रख लें।
नोट – सभी कंडीडेट को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले योग्यता, पासिंग मार्क और आवेदन की प्रक्रिया को आफिशियल CTET July 2025 Notification में जरूर चेक कर लें।

1 thought on “CTET July 2025 Notification अपडेट, ऐसे कर पाएंगे आवेदन”