क्या एमपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा रद्द होगी : MP Police Constable Re Exam 2025

क्या एमपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा रद्द होगी : मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया 2023 में शुरू की गई थी। इसके बाद इसकी लिखित परीक्षा कराई गई, फिजिकल मेडिकल कराया गया और डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन किया गया तब जाकर 2025 में फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया। रिजल्ट घोषित होने के लगभग दो महीना बाद जांच में पता चला कि बहुत सारे ऐसे कंडीडेट सिलेक्ट हो गये है जिन्होंने खुद परीक्षा दी ही नहीं बल्कि किसी और ने उनकी लिखित परीक्षा दी। ऐसे में अब यह भर्ती फिर से रोक दी गई हैं।

क्या एमपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा रद्द होगी | MP Police Constable Re Exam 2025

MP Police Constable bharti का नोटिफिकेशन 2023 में जारी किया गया था। इसके बाद 26/06/2023 से 10/07/2023 तक इसमें आनलाइन आवेदन फार्म भरा गया। 12/08/2023 से इसके लिए लिखित परीक्षा कराई गई। फिर 15/09/2023 को लिखित परीक्षा की आंसर-की जारी की गई 07/03/2024 को रिजल्ट जारी किया गया। इसके बाद 23/09/2024 से 09/11/2024 तक PET परीक्षा कराई गई। तब जाकर 12/03/2025 को इस भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित किया गया।

चुंकि अभी इस भर्ती से सम्बंधित जांच चल रही है और कुछ लोग पकड़े भी गए हैं। तो इससे क्या एमपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा रद्द होगी या नहीं इसके बारे में इसी लेख में आगे जानेंगे।

क्या एमपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा रद्द होगी ?

एमपी पुलिस कांस्टेबल के 7090 पदों के लिए लगभग 7 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दिया था। इस भर्ती की प्रक्रिया लगभग समाप्त हो चुकी थी तभी इसमें एक नया मोड़ आ गया। जब इस भर्ती में ज्वाइनिंग के लिए एक रामरुप नाम के अभ्यर्थी पहुंचे तो ज्वाइनिंग करा रहे अधिकारीयों को इनके आधार में कुछ गडबड लगा तब उन्होंने ने सही से चेक किया तो पाया कि रामरुप की जगह पर आधार कार्ड में फिंगर प्रिंट बदलकर अमरेन्द्र नाम के व्यक्ति ने परीक्षा दी थी। इस मामले से भर्ती में और भी संदेह बढ़ गया है कि ऐसे कई और मामले भी हो सकते हैं।

अन्य भी पढ़ें – महिलाओं को अपने क्षेत्र में नौकरी करने का सुनहरा मौका : यूपी सूक्ष्म उद्यम सखी भर्ती 2025 |

अब इस तरह का मामला सामने आने के बाद इस भर्ती की अच्छे से जांच की जाएगी। और जो भी इसमें दोषी पाए जाएंगे उनको दण्ड दिया जाएगा। यदि और भी ऐसे मामले सामने आते हैं तो इसकी परीक्षा को रद्द भी किया जा सकता है। हालांकि अभी तक भर्ती बोर्ड की तरफ से परीक्षा को रद्द करने का कोई नोटिस जारी नहीं किया गया है।

क्या एमपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा दोबारा होगी ?

यदि भर्ती बोर्ड को लगता है कि इस भर्ती में फर्जीवाड़ा हुआ है तथा किसी और की परीक्षा कोई और दिया है, किसी और का फिजिकल टेस्ट कोई और दिया है तो वह परीक्षा को रद्द कर सकता है। यदि परीक्षा रद्द होती है तो दोबारा परीक्षा कराने हेतु नयी तिथि घोषित की जाएगी। अभी तक दोबारा परीक्षा कराने से सम्बंधित कोई आफिशियल जानकारी नहीं मिली है।

जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन किए हुए थे वो इससे संबंधित ताजा अपडेट पाने के लिए भर्ती बोर्ड की आफिशियल बेवसाइट esb.mp.gov.in पर विजिट जरुर करे ताकि समय से सही जानकारी प्राप्त हो सके।

प्रश्न – क्या एमपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा रद्द होगी ?

उत्तर – फिलहाल अभी परीक्षा रद्द करने से संबंधित कोई भी जानकारी भर्ती बोर्ड द्वारा नहीं दी गई है।

1 thought on “क्या एमपी पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा रद्द होगी : MP Police Constable Re Exam 2025”

Leave a Comment